About Me

My photo
हर जगह ये पूछा जाता है कि अपने बारे मे बताइए (About me), हम ये सोचते है की जो हमें जानते है उन्हें अपने बारे मे बताना ग़लत होगा क्योंकि वो हमें जानते है और जो हमें नही जानते उन्हे हम बता कर क्या करेंगे की हम कौन है | जो हमें नही जानता क्या वो वाकई हमें जानना चाहता है और अगर जानना चाहता है तो उसे About me से हम क्या बताये क्योंकि हम समझते है बातचीत और मिलते रहने से आप एक दूसरे को बेहतर समझ सकते हो About Me से नही | वैसे एक बात और है हम अपने बारे मे बता भी नही सकते है क्योंकि हमें खुद नही पता की हम क्या है ? हम आज भी अपने आप की तलाश कर रहे है और आज तक ये नही जान पायें हैं की हम क्या है? अब तक का जीवन तो ये जानने मे ही बीत गया है की हमारे आस पास कौन अपना है और कौन पराया ? ये जीवन एक प्रश्न सा ज़रूर लगता है और इस प्रश्न को सुलझाने मे हम कभी ये नही सोच पाते है की हम कौन है? कुछ बातें सीखने को भी मिली जैसे आपका वजूद आपके स्वभाव या चरित्र से नही बल्कि आपके पास कितने पैसे है उससे निर्धारित होता है | कुछ लोग मिले जो कहते थे की वो रिश्तों को ज़्यादा अहमियत देते है लेकिन अंतत: ... बहुत कुछ है मन मे लिखने के लिए लेकिन कुछ बातें या यू कहें कुछ यादें आ जाती है और मन खट्टा कर जाती है तो कुछ लिख नही पाते हैं |

Followers

Powered by Blogger.
Friday, December 9, 2011

महादेवी लक्ष्मी की कृपा

 पैसा या धन का मोह प्राचीन काल से ही सभी के मन में रहा है। सभी सुविधाओं की पूर्ति के लिए धन की ही आवश्यकता रहती है। कुछ लोगों को कम मेहनत से अधिक धन प्राप्त हो जाता है तो कुछ लोगों का कड़ी मेहनत के बाद भी पर्याप्त पैसा प्राप्त नहीं हो पाता है। शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसे नियम बताए जिनका पालन पर धन संबंधी परेशानियों निजात मिल सकती है।

धन की देवी महालक्ष्मी की प्रसन्नता के बाद ही व्यक्ति को धन की प्राप्ति हो सकती है। महादेवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए नियमित रूप से उनकी आराधना की जानी चाहिए। इसके अलावा आप जब भी बैंक में पैसा जमा करवाने या निकालने जाएं तब महालक्ष्मी के मंत्रों का जप करना चाहिए। महालक्ष्मी के मंत्र जैसे: ऊँ महालक्ष्म्यै नम:, ऊँ ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:, ऊँ श्रीं ह्रीं क्लीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम: आदि के जप करना चाहिए।

ऐसा करने से बैंक में जमा आपका पैसा सुरक्षित रहेगा और उसमें बरकत भी होती रहेगी। महालक्ष्मी मंत्रों के जप से उनकी कृपा भी प्राप्त होती है और कार्यों में सफलता मिलती है। महालक्ष्मी मंत्रों के भगवान विष्णु के मंत्रों के जप से भी ये लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

0 comments: