About Me

My photo
हर जगह ये पूछा जाता है कि अपने बारे मे बताइए (About me), हम ये सोचते है की जो हमें जानते है उन्हें अपने बारे मे बताना ग़लत होगा क्योंकि वो हमें जानते है और जो हमें नही जानते उन्हे हम बता कर क्या करेंगे की हम कौन है | जो हमें नही जानता क्या वो वाकई हमें जानना चाहता है और अगर जानना चाहता है तो उसे About me से हम क्या बताये क्योंकि हम समझते है बातचीत और मिलते रहने से आप एक दूसरे को बेहतर समझ सकते हो About Me से नही | वैसे एक बात और है हम अपने बारे मे बता भी नही सकते है क्योंकि हमें खुद नही पता की हम क्या है ? हम आज भी अपने आप की तलाश कर रहे है और आज तक ये नही जान पायें हैं की हम क्या है? अब तक का जीवन तो ये जानने मे ही बीत गया है की हमारे आस पास कौन अपना है और कौन पराया ? ये जीवन एक प्रश्न सा ज़रूर लगता है और इस प्रश्न को सुलझाने मे हम कभी ये नही सोच पाते है की हम कौन है? कुछ बातें सीखने को भी मिली जैसे आपका वजूद आपके स्वभाव या चरित्र से नही बल्कि आपके पास कितने पैसे है उससे निर्धारित होता है | कुछ लोग मिले जो कहते थे की वो रिश्तों को ज़्यादा अहमियत देते है लेकिन अंतत: ... बहुत कुछ है मन मे लिखने के लिए लेकिन कुछ बातें या यू कहें कुछ यादें आ जाती है और मन खट्टा कर जाती है तो कुछ लिख नही पाते हैं |

Followers

Powered by Blogger.
Wednesday, November 16, 2011

अनोखा प्राणायाम

आमतौर पर आपने सुना होगा कि प्राणयाम सुबह जल्दी उठ कर किया जाना चाहिए लेकिन हम आपको ऐसे प्राणायाम के बारे मेंबता रहे हैं जो आधी रात में करना चाहिए।
ये पढ़ कर आपको आश्र्चय तो होगा कि क्या ये  सच है? जी हां ये सच है। हम आपको रात में होने वाले ऐसे प्राणायाम के बारें में बता रहे हैं जिससे आपको आसानी से जादूई ताकत मिल सकती है और आपको भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पहले से ही पता चल जाएगा। योगसूत्रों के अनुसार प्राणायाम मन को शांत रखने का सर्वश्रेष्ठ उपाय है। साथ ही इससे किसी भी कार्य को करने की एकाग्रता बढ़ती है।
भ्रामरी प्राणायाम एक ऐसा  प्राणयाम है जिसे आप सिर्फ रात को ही कर सकते हैं। इसके रोजाना करने  से दिमाग में ऐसे न्यूरोंस एक्टीव हो जाते हैं जिससे आपको भविष्य में होने वाली अच्छी और बुरी घटनाओं का पहले ही पुता चल जाता हेै।

कैसे करें ये चमत्कारी प्राणायाम की विधि
योगियों के अनुसार यह प्राणायाम रात्रि के समय किया जाना चाहिए। जब आधी रात बीत जाए और किसी भी जीव-जंतु की कोई आवाज सुनाई ना दे। उस समय किसी भी सुविधाजनक आसन में बैठकर दोनों हाथों की उंगलियों को दोनों कानों में लगाकर सांस अंदर खींचे और कुंभक द्वारा सांस को रोकें।  इसमें कान बंद होने पर भौरों के समान शब्द सुनाई देने लगता है। यह शब्द दाएं कान में अनुभव होता है।

क्या चमत्कार होता है इस प्राणायाम से
योगियों के अनुसार इस आसन से मन की चंचलता आपका दिमाग भटकता बंद हो जाता है। सिर के बीच में होने वाले सहस्त्रार चक्र पर कंपन होती है। इससे भविष्य में होने वाली घटनाओं का आसानी से पता चल जाता है। अगर  कुछ अच्छा या बुरा होने वाला है तो पहले ही पता चल जाता है। लगातार ये प्राणायाम करने से तनाव दूर होता है और दैवीय शक्ति मिलती है।
Wednesday, November 9, 2011

कपड़े पहनते समय सिक्के गिरे तो होगा कुछ अच्छा...

काफी लोगों के साथ ऐसा होता है कि कहीं जाते वक्त या कपड़े पहनते समय पैसे गिर जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार इसे शकुन माना जाता है और निकट भविष्य में इसके शुभ फल प्राप्त होते हैं।
शकुन और अपशकुन को ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले कुछ ना कुछ शकुन या अपशकुन अवश्य होते हैं उन्हें समझना पड़ता है। इन्हीं छोटी-छोटी घटनाओं में कार्य की सफलता या असफलता के संकेत छुपे होते हैं। आजकल ऐसी बातों को अंधविश्वास भी माना जाता है लेकिन ज्योतिष एक विज्ञान ही है और इसके अनुसार ऐसी घटनाओं का संबंध हमारे भविष्य से जुड़ा होता है।
अगर आप कहीं जा रहे हैं या आप कपड़े पहन रहे हैं और जेब से पैसे गिरें तो इसे शुभ संकेत मानना चाहिए। ऐसा होने पर निकट भविष्य में आपको धन प्राप्ति के योग बनते हैं। इसी प्रकार यदि किसी लेन-देन के समय आपके हाथ से पैसा छूट जाए तो भी इसे शुभ माना जाता है। साथ ही यदि कपड़े बदलते वक्त भी ऐसा हो तो शुभ होता है। इन घटनाओं का फल कितने समय में मिलेगा इसका कोई निश्चित दिन नहीं है लेकिन शुभ फल अवश्य ही प्राप्त होता है।
Tuesday, November 8, 2011

अगर पैसा डबल करना है तो पैसे मिलते ही घर में इस जगह रखें

ये पढ़ कर आप भी आश्चर्य चकित जरूर हो जाएंगे क्योंकि आपको ये नहीं पता कि आपके ही घर का एक कोना ऐसा है जो आपकी सैलेरी, बिजनेस फायदा या कहीं से भी मिले पैसे डबल कर देता है।

अगर आप अपना पैसा डबल करना चाहते हैं तो ये अब आसानी से हो सकता है। इसके लिए आपको बस अपनी सैलेरी या बिजनेस फायदे पर ध्यान देना होगा। जब भी आपको बिजनेस में फायदा हो या आपकी सैलेरी आए तब आप उन पैसों को सीधे अपने घर लेकर आ जाएं। आपके ही घर में एक कोना ऐसा भी है जो पैसे डबल करने का काम करता है। ये कोना ऐसी दिशा में है जिसमें आपका पैसा डबल हो जाएगा। जानिए कैसे

जैसे ही आपको पैसा मिले आप अपने घर में पूर्व-उत्तर के बीच ईशान्य कोण में पूजा के  स्थान या मंदिर में रख दें अगर पूजा का स्थान या मंदिर नहीं होतो उस जगह एक पूजा का बाजोट रख कर उस पर पीला कपड़ा बिछा दें। उस कपड़े पर पीले चावल, केसर और लक्ष्मी जी कि मूर्ति रखें। अपने पैसे भी उसी बाजोट पर रख दें। फिर लक्ष्मी जी को दीपक लगा दें और रात भर पैसे वहीं रहने दें। अगले दिन तिजोरी में वो पैसे रख दें। कुछ ही दिनों में आपको उन पैसो से दुगना फायदा मिलेगा।

पीले कपड़े में लपेटकर रखना चाहिए सोना

सामान्यत: सोना काफी लोगों के घर अवश्य ही रहता है। आज सबसे बहुमूल्य धातु में सोना सबसे जरूरी धातु है। महिलाओं के श्रंगार में सोना सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अत: महिलाओं के आभूषण रखने के लिए घर में विशेष स्थान होता है। शास्त्रों के अनुसार घर में सोना कैसे रखा जाना चाहिए इस संबंध में एक खास बात बताई गई है।

सोना एक ऐसी धातु है तो पहनने वाले के व्यक्तित्व को निखार देती है। इसे धारण करने से व्यक्तित्व आकर्षक और मनोहारी हो जाता है। ज्योतिष के अनुसार सोने का संबंध में ग्रह बृहस्पति से भी है। जिस व्यक्ति के जितना अधिक स्वर्ण होता है वह उतना ही धनी होता है। प्राचीन काल से स्वर्ण को सर्वाधिक महत्व दिया गया है, क्योंकि यह तब से ही सर्वाधिक मूल्यवान धातु है। इसे घर में रखने से महालक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।

घर में सुख-समृद्धि और शांति बनाए रखने के लिए जरूरी है कि महालक्ष्मी की कृपा परिवार में बनी रहे। देवी की कृपा प्राप्त करने का एक उपाय यह भी है कि हमारे घर में जो भी स्वर्ण है उसे पीले कपड़े में बांधकर रखा जाना चाहिए। इससे देवी की कृपा जो प्राप्त होती ही है। साथ में देव गुरु बृहस्पति की भी प्रसन्नता बनी रहती है। यदि कुंडली में बृहस्पति से संबंधित कोई दोष हो तो यह उपाय फायदेमंद रहता है।
Tuesday, November 1, 2011

अगर आप पैसों की कमी से परेशान हैं तो यह टोटका करें

जीवन निर्वाह के लिए पैसों की अहमियत उतनी ही होती है जितनी जिंदा रहने के लिए सांस लेने की। जैसे बिना सांस लिए जीना संभव नहीं है उसी तरह धन के अभाव में जीवन निर्वाह करना किसी सजा से कम नहीं है। इंसान की जिंदगी में कई बार ऐसा समय आता है जब उसे पैसों की तंगी घेर लेती है। यदि आप भी पैसे की कमी से परेशान हैं तो नीचे लिखा टोटका शुक्ल पक्ष के किसी शुक्रवार को करें।

टोटका

सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर उत्तर दिशा में मुंह रख कर बैठें। सामने बाजोट(पटिया) रखें व उस पर पीला कपड़ा बिछाएं। अब बाजोट पर गेहूं की ढेरी बनाएं और उस पर 7 गोमती चक्र स्थापित करें। अब उस पर कुंकुम का तिलक करें और हर चक्र पर एक-एक सिक्का अर्पित करें। अब फूल चढ़ाकर धूप-दीप करें और फल अर्पित करें। अब नीचे लिखे मंत्र की 7 माला जप करें।

मंत्र- ऊँ ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नम:

हर माला जप की समाप्ति पर हर चक्र पर एक फूल अर्पित करें। दूसरे दिन यह सभी सामग्री ले जाकर किसी सुनसान स्थान पर रख आएं। आपके जीवन से धन संबंधी समस्याओं का निराकरण हो जाएगा।