About Me

My photo
हर जगह ये पूछा जाता है कि अपने बारे मे बताइए (About me), हम ये सोचते है की जो हमें जानते है उन्हें अपने बारे मे बताना ग़लत होगा क्योंकि वो हमें जानते है और जो हमें नही जानते उन्हे हम बता कर क्या करेंगे की हम कौन है | जो हमें नही जानता क्या वो वाकई हमें जानना चाहता है और अगर जानना चाहता है तो उसे About me से हम क्या बताये क्योंकि हम समझते है बातचीत और मिलते रहने से आप एक दूसरे को बेहतर समझ सकते हो About Me से नही | वैसे एक बात और है हम अपने बारे मे बता भी नही सकते है क्योंकि हमें खुद नही पता की हम क्या है ? हम आज भी अपने आप की तलाश कर रहे है और आज तक ये नही जान पायें हैं की हम क्या है? अब तक का जीवन तो ये जानने मे ही बीत गया है की हमारे आस पास कौन अपना है और कौन पराया ? ये जीवन एक प्रश्न सा ज़रूर लगता है और इस प्रश्न को सुलझाने मे हम कभी ये नही सोच पाते है की हम कौन है? कुछ बातें सीखने को भी मिली जैसे आपका वजूद आपके स्वभाव या चरित्र से नही बल्कि आपके पास कितने पैसे है उससे निर्धारित होता है | कुछ लोग मिले जो कहते थे की वो रिश्तों को ज़्यादा अहमियत देते है लेकिन अंतत: ... बहुत कुछ है मन मे लिखने के लिए लेकिन कुछ बातें या यू कहें कुछ यादें आ जाती है और मन खट्टा कर जाती है तो कुछ लिख नही पाते हैं |

Followers

Powered by Blogger.
Tuesday, December 27, 2011

जानिए शरीर के कौन से हिस्सा फड़कने से मिलेगा अचानक पैसा

अगर आपको अचानक पैसा मिलने वाला है या बहुत बड़ा फायदा होने वाला है तो कुछ शारीरिक बदलाव होने लगेंगे। अचानक पैसा मिलने से पहले महिलाओं  के शरीर के बाएं हिस्से ओर पुरूषों के दाएं हिस्से फड़कने लग जाते हैं। जानिए शरीर के कौन से हिस्सा  फड़कने से मिलेगा अचानक पैसा:
- यदि किसी व्यक्ति की दाहिनी हथेली फड़कती है तो उसे धन का लाभ प्राप्त होता है।
- यदि दाहिना हाथ फड़कता है तो भी पैसे के साथ व्यक्ति को मान-सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है।
- यदि दाहिने पैर की पिंडली फड़कती है तो आपको अचानक पैसा मिलेगा।
- दाहिनी आंख का कोना फड़कना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में आपको पैसों के साथ साथ कोई बहुत शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना होती है।
-दाहिना गाल फड़कने का यही मतलब है कि आपको धन लाभ होगा।
- दाहिना कंधा फड़कने से भी अचानक धन लाभ होने के योग बनते हैं।
- अगर आपकी कमर का दाहिना हिस्सा फड़कने लगे तो भी आपको धन लाभ होगा।
अंगों के फड़कने के संबंध में एक विचारणीय बात यह है कि सामान्यत: दाहिने अंग के फड़कने का शुभ फल प्राप्त होता है एवं बाएं अंग का फड़कना शुभ नहीं माना जाता है। स्त्रियों के संबंध में बाएं अंग का फड़कना शुभ रहता है और दाएं अंग का फड़कना अशुभ माना जाता है।

0 comments: