About Me

My photo
हर जगह ये पूछा जाता है कि अपने बारे मे बताइए (About me), हम ये सोचते है की जो हमें जानते है उन्हें अपने बारे मे बताना ग़लत होगा क्योंकि वो हमें जानते है और जो हमें नही जानते उन्हे हम बता कर क्या करेंगे की हम कौन है | जो हमें नही जानता क्या वो वाकई हमें जानना चाहता है और अगर जानना चाहता है तो उसे About me से हम क्या बताये क्योंकि हम समझते है बातचीत और मिलते रहने से आप एक दूसरे को बेहतर समझ सकते हो About Me से नही | वैसे एक बात और है हम अपने बारे मे बता भी नही सकते है क्योंकि हमें खुद नही पता की हम क्या है ? हम आज भी अपने आप की तलाश कर रहे है और आज तक ये नही जान पायें हैं की हम क्या है? अब तक का जीवन तो ये जानने मे ही बीत गया है की हमारे आस पास कौन अपना है और कौन पराया ? ये जीवन एक प्रश्न सा ज़रूर लगता है और इस प्रश्न को सुलझाने मे हम कभी ये नही सोच पाते है की हम कौन है? कुछ बातें सीखने को भी मिली जैसे आपका वजूद आपके स्वभाव या चरित्र से नही बल्कि आपके पास कितने पैसे है उससे निर्धारित होता है | कुछ लोग मिले जो कहते थे की वो रिश्तों को ज़्यादा अहमियत देते है लेकिन अंतत: ... बहुत कुछ है मन मे लिखने के लिए लेकिन कुछ बातें या यू कहें कुछ यादें आ जाती है और मन खट्टा कर जाती है तो कुछ लिख नही पाते हैं |

Blog Archive

Followers

Powered by Blogger.
Wednesday, January 25, 2012

ये काला धागा कुछ ही दिनों में चमका देगा आपकी किस्मत और कर देगा मालामाल

अगर आप मालामाल होना चाहते हैं तो काले धागे का ये आसान प्रयोग करें, इससे आपकी किस्मत भी बदल जाएगी।

जब भी हमारे खुशियां दुख में बदल जाए या हमेशा प्राप्त होने वाला धन लाभ अचानक हानि में बदल जाए या परिवार का आपसी तालमेल बिगड़ जाए इसी प्रकार की घटनाएं होने लगे तक संभव है कि आपको या आपके परिवार या आपकी जॉब या व्यवसाय को किसी की बुरी नजर लगी हो। इससे बचने के लिए ज्योतिष में कई तरीके बताए गए हैं। जैसे छोटे बच्चों या लड़कियों की सुंदरता को किसी भी बुरी नजर न लगे इसके लिए उन्हें काला टीका लगाना चाहिए।

किस्मत और पैसों के लिए रेशमी या सूती काला धागा बाजार से लेकर आएं और मंगलवार के दिन शाम को ये धागा हनुमान मंदिर लेकर जाएं। इस धागे में नौ छोटी-छोटी गांठ बांध लें। इस धागे पर हनुमान जी के पैरों का सिंदूर लगा लें। इस धागे को अपने घर के मेन दरवाजे पर बांध दें या तिजोरी पर बांध दें। इससे आपके घर में पैसों की आवक बढ़ जाएगी। ऐसे धागे से आपकी किस्मत जरूर बदल जाएगी।
Thursday, January 19, 2012

धनवान बनना चाहते हैं तो ये है सबसे आसान टोटका

दुनिया में ऐसा कोई कार्य नहीं है जो टोने-टोटकों के माध्यम से नहीं किया जा सकता है। ऐसा तंत्र शास्त्र में लिखा है। इस शास्त्र के स्वामी स्वयं भगवान शिव हैं। टोने-टोटकों से धन संबंधी समस्या भी आसानी से दूर की जा सकती है। इसके प्रभाव गरीब भी धनवान सकता है। यदि आप भी धनवान बनना चाहते हैं तो यह टोटका करें।

टोटका

जिस समय कृष्ण पक्ष में भरणी नक्षत्र का योग हो उस दिन जल से भरे हुए चार कलश लेकर वन में जाएं और वहां उन कलशों को एकांत में रखकर चुपचाप चले आएं। फिर दूसरे दिन जाकर जो कलश खाली मिले उसे घर में ले आएं। शेष को वहीं छोड़ दें। खाली कलश को घर के एकांत कोने में रखकर प्रतिदिन उठकर पूजा करें तो उस व्यक्ति पर लक्ष्मी प्रसन्न होकर उसी के घर में निवास करती हैं।

यह मंत्र बोल करें साईं को याद..फौरन पूरे होने लगेंगे अटके काम

शास्त्रों के मुताबिक ईश्वर का ज्ञान स्वरूप व शक्ति गुरु के रूप पूजनीय है। क्योंकि गुरु से मिला ज्ञान, शिक्षा, सत्य, प्रेरणा व शक्ति ही पूर्ण व कुशल बनाती है। इसलिए गुरु सेवा, भक्ति या स्मरण मात्र से जागा बुद्धि और विवेक जीवन की तमाम परेशानियों से उबारने वाला माना गया है।

धर्म परंपराओं में त्याग, तप, ज्ञान व प्रेम की साक्षात् मूर्ति साईं बाबा भी ऐसे ही जगतगुरु के रूप में पूजनीय है, जिनका ध्यान व दर्शन मात्र भी सारे दु:ख, संकट, परेशानियों व बाधाओं को टालने व खत्म करने वाला माना गया है।

साईं बाबा व उनके उपदेशों का स्मरण ईर्ष्या, द्वेष, स्वार्थ, कलह जैसे सारे बुरे भावों को दूर कर हर काम व कामना को पूरा करना आसान बना देता है। इसी कड़ी में हिन्दू मान्यताओं में गुरु उपासना के विशेष दिन साईं बाबा के सामने शास्त्रों में बताया एक विशेष गुरु मंत्र का ध्यान मनचाहे कामों में आ रही बाधा को दूर करने वाला माना गया है। जानिए यह विशेष मंत्र -

- गुरुवार को साईं बाबा की प्रतिमा या तस्वीर को चंदन, अक्षत, फूल, प्रसाद अर्पित कर धूप व दीप जलाकर नीचे लिखा गुरु मंत्र बोलें और सुख-सफलता की मुरादें मांग आरती करें-

नमो गुरुभ्यो गुरुपादुकाभ्यो नमः परेभ्यः परपादुकाभ्यः।

आचार्यसिद्धेश्वरपादुकाभ्यो नमोऽस्तु लक्ष्मीपतिपादुकाभ्यः।।

इन उपायों से बढऩे लगेगी आपकी इंकम

सभी की आमदनी एक जैसी नहीं होती। किसी की अधिक होती है और किसी की कम। कई बार ऐसा भी होता है कि समान रूप से काम करने से बाद भी योग्य व्यक्ति को कम वेतन मिलता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी आमदनी में वृद्धि हो तो नीचे लिखा उपाय करन से आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।

उपाय

पीले वस्त्र पर सात अभिमंत्रित गोमती चक्र, तीन लघु नारियल एवं एक मोती शंख में चांदी का सिक्का डालकर रखें फिर नीचे लिखे मंत्र की एक माला जप करते हुए थोड़े-थोड़े चावल शंख में डालते जाएं।

मंत्र- ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं

मंत्र जप के बाद शंख में भरे चावल व अन्य सामग्री को उसी पीले कपड़े में बांधकर द्वार पर लटका दें। इससे धन आगमन के रास्त खुलेंगे और घर के सदस्यों की आय में वृद्धि होने लगेगी।

बिगड़े काम व किस्मत बनाएं गुरु दोष शांति का यह बेहद सरल उपाय

शास्त्रों के मुताबिक गुरु बृहस्पति इंसान के जीवन में गुरु, बुद्धि, ज्ञान, शिक्षा, समृद्धि, संतान व जीवनसाथी सहित अनेक भौतिक सुख नियत करने वाले होते हैं। यही कारण है कि सांसारिक जीवन की ऐसी ही कामनाओं को पूरी करने के लिए गुरुवार को गुरु बृहस्पति की उपासना का महत्व बताया गया है।

अगर आप भी शिक्षा, सही मार्गदर्शन, मानसिक अशांति, पैसों या साधनों की कमी, स्वास्थ्य समस्या के कारण असफलता से जूझ रहें हैं और बिगड़े कामों व कमियों को पूरा करने के लिए गुरु बृहस्पति की उपासना के लिए वक्त निकालने में असमर्थ हैं तो यहां गुरु दोष शांति का ऐसा उपाय बताया जा रहा है, जिसे चलते-फिरते या दिनचर्या के दौरान अपनाकर सुख-शांति और वैभव पा सकते हैं।

गुरु बृहस्पति की कृपा या गुरु दोष शांति का यह सरल उपाय है, यहां बताई जा रही पीली सामग्रियों का दान, जो मात्रा में सवा किलो से सवा पाव या यथाशक्ति भी दान की जा सकती है -

- गुड़,

- चने की दाल,

- केले,

- पीले फूल,

- चन्दन या कपड़े,

- हल्दी,

- पीले रंग की मिठाई 

- गाय का घी

हर रोज बोलें यह देवी मंत्र..होगी दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की व कमाई

दुर्गा उपासना मानसिक, शारीरिक या आत्मिक शक्तियों को पहचान व एकजुट कर समस्त सांसारिक, आध्यात्मिक सुखों को पाने की प्रेरणा है। सांसारिक जीवन में धन भी शक्ति संपन्न बनने का एक अहम जरिया माना जाता है। इसलिए धनवान हो या निर्धन हर इंसान अधिक से अधिक धन लाभ के साथ तरक्की की चाहत रखता है।

शास्त्रों के मुताबिक देवी दुर्गा ही संसार की रचना व संहार को नियत करने वाली शक्ति है। इसलिए हर इंसान जो सुख-समृद्धि, धन व सफलता की कामना रखता है, यहां बताए जा रहे आसान देवी मंत्र से शक्ति का आवाहन हर रोज या खासतौर पर शुक्रवार को जरूर करे -

- मंत्र स्मरण के पहले स्नान कर देवी प्रतिमा या तस्वीर को लाल गंध, अक्षत, फूल व प्रसाद अर्पित कर धूप व दीप लगाएं। इसके बाद नीचे लिखा देवी मंत्र मन ही मन स्मरण कर जल्द सफलता व तरक्की की कामना करें, आरती करें, प्रसाद ग्रहण करें व कार्य पर जाएं -

सृष्टिस्थिति विनाशानां शक्तिभूते सनातनि।

गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोस्तुते।।

इन 3 सस्ती चीजों से मान जाते हैं शनिदेव, टल जाता है बुरा समय

शनिवार, ये दिन है शनि देव का... इस दिन शनि को मनाने के लिए विशेष पूजन कर्म करने का महत्व है। ज्योतिष के अनुसार कुंडली में शनि की स्थिति काफी अधिक खास होती है। शनि की शुभ या अशुभ स्थिति के चलते व्यक्ति का जीवन सुखी या दुखों से पीडि़त हो सकता है। शनि का सर्वाधिक प्रभाव साढ़ेसाती और ढैय्या में ही झेलना पड़ता है। हर व्यक्ति को शनि की साढ़ेसाती अवश्य झेलना पड़ती है, इससे कोई बच नहीं सकता।

यदि शनि के कारण किसी व्यक्ति को अत्यधिक दुखों और असफलताओं का सामना करना पड़ रहा है तो शनिवार के दिन कुछ विशेष पूजन कार्य किए जाने चाहिए। शनि को मनाने के लिए यह सटीक उपाय बताया गया है, इसे प्रति शनिवार अपनाने से बहुत जल्द शुभ फल प्राप्त होने लगते हैं।

शनि के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए शनिवार के दिन एक काले कपड़े में काले उड़द, काले तिल और लोहे की वस्तु बांध लें। शनिदेव को अर्पित करें और पूजा करें। इसके बाद किसी ब्राह्मण, किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काले कपड़े में बंधी तीनों चीजें दान कर दें। ऐसा हर शनिवार को किया जाना चाहिए। कुछ ही दिनों में इसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने लगेंगे।

इस टोटके से आपका हर कर्ज चुकता हो जाएगा

जीवन में कभी न कभी सभी को कर्ज लेना पड़ता है। बहुत कम ही लोग ऐसे होते हैं जिनहे कभी किसी से कर्ज नहीं लेना पड़ता। कर्ज ऐसी दलदल है जिसमें गिरने के बाद आदमी उसमें धंसता चला जाता है। यदि आप कर्ज की दलदल से बाहर निकलना चाहते हैं तो नीचे लिखे टोटके से यह संभव हो सकता है।
टोटका
खैर(कत्था) की लकड़ी के कोयले से तीन खड़ी रेखाएं भूमि पर खींचें, फिर नीचे लिखे हुए दोनों मंत्रों को पढ़ते हुए बाएं पैर की ऐड़ी से रगड़ कर मिटा दें। मंत्र इस प्रकार हैं-
दु:खदौर्भाग्यनाशाय पुत्रसन्तानहेतवे।
कृतरेखात्रयं वामपादेनैतत्प्रामाज्म्र्यहम्।।1।।
ऋणदु:खविनाशाय मनोभीप्सार्थसिद्धये।
मार्जयाम्यसितारेखास्तिस्रो जन्मत्रयोद्भवा:।।2।।

इस टोटके से आप शीघ्र ही कर्ज मुक्त हो जाएंगे।

बोलें यह बृहस्पति कवच बनेंगे राजयोग

हिन्दू धर्मशास्त्रों के मुताबिक गुरु बृहस्पति विद्या, भाषा, ज्ञान द्वारा निपुण व दक्ष बनाकर शाही सम्मान, पद व प्रतिष्ठा भी नियत करने वाला होता है। अगर आप भी शासकीय पद या शिक्षा से संबंधित किसी क्षेत्र में सफलता के इच्छुक है तो शास्त्रों में बताया यह बृहस्पति कवच गुरुवार या हर रोज बोलना बहुत ही जल्द और मनचाहे फल देने वाला होगा -
- गुरु बृहस्पति की प्रतिमा की गंध, अक्षत, फूल से पूजा कर धूप व दीप जला पीले आसन पर बैठ नीचे लिखा बृहस्पति कवच बोलें -

अभीष्टफलदं देवं सर्वज्ञं सुर पूजितम्।
अक्षमालाधरं शान्तं प्रणमामि बृहस्पतिम्।।
बृहस्पति: शिर: पातु ललाटं पातु में गुरु:।
कर्णौ सुरुगुरु: पातु नेत्रे मेंभीष्टदायक:।।
जिह्वां पातु सुराचायो नासां में वेदपारग:।
मुखं मे पातु सर्वज्ञो कण्ठं मे देवता शुभप्रद:।।
भुजवाङ्गिरस: पातु करौ पातु शुभप्रद:।
स्तनौ मे पातु वागीश: कुक्षिं मे शुभलक्षण:।।
नाभिं देवगुरु: पातु मध्यं सुखप्रद:।
कटिं पातु जगदवन्द्य: ऊरू मे पातु वाक्पति:।।
जानु जङ्गे सुराचायो पादौ विश्वात्मकस्तथा।
अन्यानि यानि चाङ्गानि रक्षेन् मे सर्वतोगुरु:।।
इत्येतत कवचं दिव्यं त्रिसन्ध्यं य: पठेन्नर:।
सर्वान् कामानवाप्नोति सर्वत्र विजयी भवेत्।।

गरीब को भी मालामाल बना सकते हैं ये उपाय

जीवन की ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका समाधान तंत्र शास्त्र से नहीं किया जा सकता। ऐसा माना जाता है कि तंत्र शास्त्र के देवता भगवान शंकर है। उन्हीं की कृपा से टोने-टोटके प्रभावशाली होकर तुरंत फल प्रदान करते हैं। यदि आप धन की कमी होने के कारण परेशान हैं तो नीचे लिखे साधारण उपाय करें। धन संबंधी आपकी हर समस्या दूर हो जाएगी।
उपाय
- पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में शंखपुष्पी की जड़ को विधिवत लेकर आएं और उसे धूप देकर भगवान शिव का ध्यान करते हुए चांदी की डिब्बी में रखें। इसे अपनी तिजोरी में रखने से आर्थिक समस्या दूर हो जाएगी।
- यदि अचानक ज्यादा खर्च की स्थिति बने तो मंगलवार के दिन हनुमानजी के मंदिर में गुड़-चने का भोग लगाएं और 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। यह प्रयोग तीन मंगलवार तक करें।
- पीपल के पत्ते पर राम लिखकर तथा कुछ मीठा रखकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं। इससे धन लाभ होने लगेगा।
Monday, January 2, 2012

अक्सर हर इंसान के जीवन में काम, हालात और स्वभाव के मुताबिक कम या ज्यादा तनाव मौजूद होता है। खासतौर पर आज के दौर में तनाव, अशांत जीवन का सबसे बड़ा कारण है। जिसकी जड़ में मन पर जरूरतों, इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं का हावी होना भी है।

ऐसे ही तनाव व उससे पैदा बेचैनी को दूर रखने के लिए यहां एक आसान उपाय बताया जा रहा है। जिससे आप न केवल तनाव पर काबू कर पाएंगे, बल्कि उससे पैदा हुए रोगों पर काबू पाकर जीवन को सुखी और शांत बनाने में भी सफल होंगे।

हिन्दू धर्मशास्त्रों में एक ऐसा अक्षर बताया गया है, जो ईश्वर का ही साक्षात् रूप माना जाता है और मंत्र भी। यह चमत्कारी अक्षर है - प्रणव यानी ॐ। यह एकाक्षर ब्रह्म भी कहलाता है। धार्मिक मान्यताओं में प्रणव मंत्र में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और शिव की सामूहिक शक्ति समाई है। यह गायत्री और वेद रूपी ज्ञान शक्ति का भी स्त्रोत माना गया है।

इसी कारण मान्यता है कि प्रणय यानी ॐ बोलने या ध्यान से शरीर, मन और विचारों पर शुभ प्रभाव होता है। वैज्ञानिक नजरिए से भी प्रणव मंत्र यानी ॐ बोलते वक्त पैदा हुई शब्द शक्ति और ऊर्जा के साथ शरीर के अंगों जैसे मुंह, नाक, गले और फेफड़ो से आने-जाने वाली शुद्ध वायु मानव शरीर के स्वास्थ्य के लिए जरूरी अनेक हार्मोन और खून के दबाव को नियंत्रित करती है।

इसके असर से मन-मस्तिष्क् शांत रहने के साथ ही खून के भी स्वच्छ होने से दिल भी सेहतमंद रहता है। जिससे मानसिक एकाग्रता व कार्य क्षमता बढ़ती है। व्यक्ति मानसिक और दिल की बीमारियों से मुक्त रहता है।

यह मंत्र आप घर या देवालय में विशेष देवता या इष्टदेव के मंत्र के साथ जप में, कार्यालय या आफिस जाते वक्त निजी वाहन में बैठकर मन ही मन यथाशक्ति बोलें। दूसरों की असुविधा का ख्याल रखते हुए उचित स्थान पर जोर से भी बोलना फायदेमंद होता है। इस मंत्र के दौरान मन में पवित्र भाव से इष्ट का ध्यान करते हुए बुद्धि की शुद्धि की कामना करें। 

अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है पर्याप्त नींद...

अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है पर्याप्त नींद। स्वस्थ जीवन के कम से कम 6 घंटे की प्रतिदिन लेना आवश्यक है। अन्यथा आलस्य बना रहता है और बीमारियां होने की संभावनाएं बनती हैं। नींद पूरी न होने के पीछे कारण हो सकते हैं। इन कारणों में से एक है बुरे या डरावने सपने आना।

यदि किसी व्यक्ति को बुरे या भयानक सपने दिखाई देते हैं जिनकी वजह से नींद खुल जाती है तो निश्चित ही यह स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इस अवस्था से बचने के लिए ज्योतिष के अनुसार एक टोटका या उपाय बताया गया है। इसके अनुसार रात को सोते समय या नींद में सपने देखकर यदि भय लगता हो तो पंलग के नीचे रोटी बनाने के तवा को उल्टा करके रख दें। इस उपाय से निश्चित ही बुरे सपने आना बंद हो जाएंगे। पलंग के नीचे तवा रखने से हमारे आसपास के वातावरण में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा निष्क्रिय हो जाती है। इसी नकारात्मक ऊर्जा की वजह से बुरे सपने दिखाई देते हैं। इन बुरी शक्तियां के प्रभाव में होने से हमारा दिमाग इस प्रकार की बातों को ही सोचता है। पलंग के नीचे तवा रखने पर इन विचारों पर विराम लगता है और नींद अच्छी आती है।

इसके साथ ही रात को सोते समय भगवान या इष्ट देवता का नाम लेकर सोना चाहिए। इस उपाय से भी बुरे सपने आना बंद हो जाते हैं और नींद अच्छी आती है।

काला कुत्ता 20 दिन में सचमुच बदल देगा आपकी किस्मत

आपको यकीन नहीं होगा लेकिन ये सच है कि एक काला कुत्ता आपकी किस्मत आसानी से बदल देगा। इसके लिए बस आप काले कुत्ते को रोज सुबह-शाम रोटी दें। कुत्ता काला होना चाहिए लेकिन इस बात का घ्यान रखें कि उस कुत्ते के नाखुनों की संख्या 22 या इससे ज्यादा होनी चाहिए। इतने नाखुनों वाला कुत्ता केतु का रूप माना जाता है। ऐसा कुत्ता ही आपकी किस्मत बदल सकता है।
- ऐसे कुत्ते को सुबह शाम रोटी देने से आपका रूका हुआ पैसा वापस आने लग जाता है।
- अचानक आने वाले संकट से भी ऐसा काला कुत्ता ही बचाता है।
- ऐसा काला कुत्ता आप पर आने वाला संकट अपने उपर ले लेता है।
- ऐसा काला कुत्ता आपकी आर्थिक तंगी दूर कर देता है।
- पेट की बीमारियां, जोडों के दर्द और अन्य बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है।
- प्रेत बाधा से मुक्ति पाने के लिए ये काला कुत्ता ही मददगार होता है।
- अगर आप रोज सुबह-शाम ऐसे काले कुत्ते को रोटी दे तो जल्दी ही कर्ज से मुक्ति भी मिल जाती है।
- बिजनेस और कार्यक्षेत्र में सफलता और उन्नति के लिए ऐसा कुत्ता ही मददगार होता है।