About Me

My photo
हर जगह ये पूछा जाता है कि अपने बारे मे बताइए (About me), हम ये सोचते है की जो हमें जानते है उन्हें अपने बारे मे बताना ग़लत होगा क्योंकि वो हमें जानते है और जो हमें नही जानते उन्हे हम बता कर क्या करेंगे की हम कौन है | जो हमें नही जानता क्या वो वाकई हमें जानना चाहता है और अगर जानना चाहता है तो उसे About me से हम क्या बताये क्योंकि हम समझते है बातचीत और मिलते रहने से आप एक दूसरे को बेहतर समझ सकते हो About Me से नही | वैसे एक बात और है हम अपने बारे मे बता भी नही सकते है क्योंकि हमें खुद नही पता की हम क्या है ? हम आज भी अपने आप की तलाश कर रहे है और आज तक ये नही जान पायें हैं की हम क्या है? अब तक का जीवन तो ये जानने मे ही बीत गया है की हमारे आस पास कौन अपना है और कौन पराया ? ये जीवन एक प्रश्न सा ज़रूर लगता है और इस प्रश्न को सुलझाने मे हम कभी ये नही सोच पाते है की हम कौन है? कुछ बातें सीखने को भी मिली जैसे आपका वजूद आपके स्वभाव या चरित्र से नही बल्कि आपके पास कितने पैसे है उससे निर्धारित होता है | कुछ लोग मिले जो कहते थे की वो रिश्तों को ज़्यादा अहमियत देते है लेकिन अंतत: ... बहुत कुछ है मन मे लिखने के लिए लेकिन कुछ बातें या यू कहें कुछ यादें आ जाती है और मन खट्टा कर जाती है तो कुछ लिख नही पाते हैं |

Followers

Powered by Blogger.
Wednesday, December 14, 2011

ऐसा बल्ब घर में रखने से बढ़ती है पैसों की तंगी, क्योंकि...

अक्सर घर में कई ऐसे सामान होते हैं जिनका कोई उपयोग नहीं होता है या जो खराब हो जाते हैं। ऐसे सामानों को घर में नहीं रखना चाहिए। इस प्रकार की छोटी-छोटी चीजों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। यहां तक कि यदि घर में फ्यूज बल्ब या खराब ट्यूब लाइट रखी जाती है तो इससे भी अशुभ प्रभाव प्राप्त होते हैं।
शास्त्रों के अनुसार घर को पूरी तरह स्वच्छ और साफ रखना चाहिए। किसी भी प्रकार से घर में फैली अशुद्धता पैसों से जुड़ी परेशानियों को जन्म दे सकती है। वास्तु के अनुसार घर में रखी हर वस्तु का अपना अलग प्रभाव होता है। यह सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के सिद्धांत पर कार्य करता है। अत: घर में रखी खराब चीजों से नकारात्मक ऊर्जा को अधिक बल प्राप्त होता है और सकारात्मकता समाप्त होती है।
यदि घर के वातावरण में नकारात्मक प्रभाव अधिक रहेगा तो परिवार के सदस्यों के विचार भी इसी प्रकार के हो जाते हैं। जिससे अन्य कार्यों में मन नहीं लगता है। मानसिक तनाव बना रहता है। घर में रखा फ्यूज बल्ब भी वातावरण को नकारात्मक बनाता है। अत: इस प्रकार के बल्ब को भी घर में नहीं रखना चाहिए, तुरंत हटा देना चाहिए। नकारात्मक बढऩे से घर की आर्थिक स्थिति पर भी विपरित प्रभाव पड़ते हैं।

0 comments: