About Me

My photo
हर जगह ये पूछा जाता है कि अपने बारे मे बताइए (About me), हम ये सोचते है की जो हमें जानते है उन्हें अपने बारे मे बताना ग़लत होगा क्योंकि वो हमें जानते है और जो हमें नही जानते उन्हे हम बता कर क्या करेंगे की हम कौन है | जो हमें नही जानता क्या वो वाकई हमें जानना चाहता है और अगर जानना चाहता है तो उसे About me से हम क्या बताये क्योंकि हम समझते है बातचीत और मिलते रहने से आप एक दूसरे को बेहतर समझ सकते हो About Me से नही | वैसे एक बात और है हम अपने बारे मे बता भी नही सकते है क्योंकि हमें खुद नही पता की हम क्या है ? हम आज भी अपने आप की तलाश कर रहे है और आज तक ये नही जान पायें हैं की हम क्या है? अब तक का जीवन तो ये जानने मे ही बीत गया है की हमारे आस पास कौन अपना है और कौन पराया ? ये जीवन एक प्रश्न सा ज़रूर लगता है और इस प्रश्न को सुलझाने मे हम कभी ये नही सोच पाते है की हम कौन है? कुछ बातें सीखने को भी मिली जैसे आपका वजूद आपके स्वभाव या चरित्र से नही बल्कि आपके पास कितने पैसे है उससे निर्धारित होता है | कुछ लोग मिले जो कहते थे की वो रिश्तों को ज़्यादा अहमियत देते है लेकिन अंतत: ... बहुत कुछ है मन मे लिखने के लिए लेकिन कुछ बातें या यू कहें कुछ यादें आ जाती है और मन खट्टा कर जाती है तो कुछ लिख नही पाते हैं |

Followers

Powered by Blogger.
Wednesday, March 21, 2012

इस उपाय को करने से अचानक धन लाभ होता है...

जो लोग धनहीन है या जिनके पास धन की कमी है वे सोचते हैं कि अचानक कहीं से धन लाभ हो जाए जिससे धन संबंधी उनकी सभी समस्याएं समाप्त हो जाएं। हालांकि ऐसा होना काफी मुश्किल है। लेकिन यदि नीचे लिखा उपाय पूर्ण श्रद्धा व विश्वास के साथ किया जाए तो ऐसा संभव है। इस उपाय को करने से अचानक धन लाभ होता है। यह उपाय इस प्रकार है-

उपाय
शुक्ल पक्ष के किसी शुक्रवार को रात 12 बजे के बाद नहाकर व साफ वस्त्र पहनकर घर के किसी एकांत स्थान पर एक बाजोट(पटिया) रखें। इसके ऊपर लाल कपड़ा बिछाएं और पीले फूल का एक आसन बनाएं। इसके ऊपर श्री चक्र स्थापित कर विधि-विधान से इसकी पूजा करें। इसके बाद नीचे लिखे मंत्र का जप 51 बार करें-
ऊँ ह्रीं श्रीं ह्रीं नम:
इसके बाद श्री चक्र को एक सफेद कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। ग्यारह दिन के बाद श्री चक्र को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इस उपाय से अचानक धन लाभ होगा।

0 comments: