About Me

My photo
हर जगह ये पूछा जाता है कि अपने बारे मे बताइए (About me), हम ये सोचते है की जो हमें जानते है उन्हें अपने बारे मे बताना ग़लत होगा क्योंकि वो हमें जानते है और जो हमें नही जानते उन्हे हम बता कर क्या करेंगे की हम कौन है | जो हमें नही जानता क्या वो वाकई हमें जानना चाहता है और अगर जानना चाहता है तो उसे About me से हम क्या बताये क्योंकि हम समझते है बातचीत और मिलते रहने से आप एक दूसरे को बेहतर समझ सकते हो About Me से नही | वैसे एक बात और है हम अपने बारे मे बता भी नही सकते है क्योंकि हमें खुद नही पता की हम क्या है ? हम आज भी अपने आप की तलाश कर रहे है और आज तक ये नही जान पायें हैं की हम क्या है? अब तक का जीवन तो ये जानने मे ही बीत गया है की हमारे आस पास कौन अपना है और कौन पराया ? ये जीवन एक प्रश्न सा ज़रूर लगता है और इस प्रश्न को सुलझाने मे हम कभी ये नही सोच पाते है की हम कौन है? कुछ बातें सीखने को भी मिली जैसे आपका वजूद आपके स्वभाव या चरित्र से नही बल्कि आपके पास कितने पैसे है उससे निर्धारित होता है | कुछ लोग मिले जो कहते थे की वो रिश्तों को ज़्यादा अहमियत देते है लेकिन अंतत: ... बहुत कुछ है मन मे लिखने के लिए लेकिन कुछ बातें या यू कहें कुछ यादें आ जाती है और मन खट्टा कर जाती है तो कुछ लिख नही पाते हैं |

Followers

Powered by Blogger.
Tuesday, November 8, 2011

पीले कपड़े में लपेटकर रखना चाहिए सोना

सामान्यत: सोना काफी लोगों के घर अवश्य ही रहता है। आज सबसे बहुमूल्य धातु में सोना सबसे जरूरी धातु है। महिलाओं के श्रंगार में सोना सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अत: महिलाओं के आभूषण रखने के लिए घर में विशेष स्थान होता है। शास्त्रों के अनुसार घर में सोना कैसे रखा जाना चाहिए इस संबंध में एक खास बात बताई गई है।

सोना एक ऐसी धातु है तो पहनने वाले के व्यक्तित्व को निखार देती है। इसे धारण करने से व्यक्तित्व आकर्षक और मनोहारी हो जाता है। ज्योतिष के अनुसार सोने का संबंध में ग्रह बृहस्पति से भी है। जिस व्यक्ति के जितना अधिक स्वर्ण होता है वह उतना ही धनी होता है। प्राचीन काल से स्वर्ण को सर्वाधिक महत्व दिया गया है, क्योंकि यह तब से ही सर्वाधिक मूल्यवान धातु है। इसे घर में रखने से महालक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।

घर में सुख-समृद्धि और शांति बनाए रखने के लिए जरूरी है कि महालक्ष्मी की कृपा परिवार में बनी रहे। देवी की कृपा प्राप्त करने का एक उपाय यह भी है कि हमारे घर में जो भी स्वर्ण है उसे पीले कपड़े में बांधकर रखा जाना चाहिए। इससे देवी की कृपा जो प्राप्त होती ही है। साथ में देव गुरु बृहस्पति की भी प्रसन्नता बनी रहती है। यदि कुंडली में बृहस्पति से संबंधित कोई दोष हो तो यह उपाय फायदेमंद रहता है।

0 comments: