About Me

My photo
हर जगह ये पूछा जाता है कि अपने बारे मे बताइए (About me), हम ये सोचते है की जो हमें जानते है उन्हें अपने बारे मे बताना ग़लत होगा क्योंकि वो हमें जानते है और जो हमें नही जानते उन्हे हम बता कर क्या करेंगे की हम कौन है | जो हमें नही जानता क्या वो वाकई हमें जानना चाहता है और अगर जानना चाहता है तो उसे About me से हम क्या बताये क्योंकि हम समझते है बातचीत और मिलते रहने से आप एक दूसरे को बेहतर समझ सकते हो About Me से नही | वैसे एक बात और है हम अपने बारे मे बता भी नही सकते है क्योंकि हमें खुद नही पता की हम क्या है ? हम आज भी अपने आप की तलाश कर रहे है और आज तक ये नही जान पायें हैं की हम क्या है? अब तक का जीवन तो ये जानने मे ही बीत गया है की हमारे आस पास कौन अपना है और कौन पराया ? ये जीवन एक प्रश्न सा ज़रूर लगता है और इस प्रश्न को सुलझाने मे हम कभी ये नही सोच पाते है की हम कौन है? कुछ बातें सीखने को भी मिली जैसे आपका वजूद आपके स्वभाव या चरित्र से नही बल्कि आपके पास कितने पैसे है उससे निर्धारित होता है | कुछ लोग मिले जो कहते थे की वो रिश्तों को ज़्यादा अहमियत देते है लेकिन अंतत: ... बहुत कुछ है मन मे लिखने के लिए लेकिन कुछ बातें या यू कहें कुछ यादें आ जाती है और मन खट्टा कर जाती है तो कुछ लिख नही पाते हैं |

Followers

Powered by Blogger.
Friday, October 19, 2012

नवदुर्गा प्रश्नावली चक्र


नवरात्रि के नौ दिनों में सभी चाहते हैं कि माता की कृपा उन्हें प्राप्त हो। इसके लिए हर भक्ति अपने तरीके से माता की आराधना करता है। दरअसल नवरात्रि सिर्फ एक पर्व ही नहीं बल्कि इसमें जीवन प्रबंधन से जुड़े कई सूत्र भी छिपे हैं। आवश्यकता है तो बस उन्हें समझने की। नवरात्रि के शुभ अवसर पर हम आपके लिए लाएं हैं नवदुर्गा प्रश्नावली चक्र। इसके माध्यम से आप अपने जीवन की परेशानियों व सवालों का हल आसानी से पा सकते हैं। यह बहुत ही चमत्कारी चक्र है।

उपयोग विधि
जिसे भी अपने सवालों का जवाब या परेशानियों का हल जानना है वो पहले पांच बार ऊँ ऐं ह्लीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे मंत्र का जप करने के बाद 1 बार इस मंत्र का जप करें-
या देवी सर्वभूतेषु मातृरुपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
इसके बाद आंखें बंद करके अपना सवाल पूछें और माता दुर्गा का स्मरण करते हुए प्रश्नावली चक्र पर कर्सर घुमाते हुए रोक दें। जिस कोष्ठक (खाने) पर कर्सर रुके, उस कोष्ठक में लिखे अंक के फलादेश को ही अपने अपने प्रश्न का उत्तर समझें।
1- धन लाभ होगा एवं मान-सम्मान भी मिलेगा।
2- धन हानि अथवा अन्य प्रकार का अनिष्ट होने की आशंका है।
3- अभिन्न मित्र अथवा प्रिय से मिलन होगा, जिससे मन प्रफुल्लित होगा।
4- कोई व्याधि अथवा रोग होने की आशंका है, अत: कार्य अभी टाल देना ही श्रेयस्कर रहेगा।
5- जो भी कार्य आपने सोचा है, उसमें आपको सफलता मिलेगी, निश्चिंत रहें।
6- कुछ दिन कार्य टाल दें। इसमें किसी से कलह अथवा कहासुनी हो सकती है, जिसके दूरगामी प्रभाव हो सकते हैं। 
7- आपका अच्छा समय शुरु हो गया है। शीघ्र ही सुंदर एवं स्वस्थ पुत्र होने के योग हैं। इसके अतिरिक्त आपकी अन्य मनोकामनाएं भी पूर्ण होंगी। 
8- विचार पूरी तरह त्याग दें। इस कार्य में मृत्यु तुल्य कष्ट की आशंका है। यहां तक कि मृत्यु भय भी है। 
9- समाज अथवा सरकार की दृष्टि में सम्मान बढ़ेगा। आपका सोचा हुआ कार्य अच्छा है। 
10- आपको अपेक्षित लाभ प्राप्त होगा, अत: कार्यारंभ कर सकते हैं।
11- आप जिस कार्य के बारे में सोच रहे हैं, उसमें हानि की आशंका है। 
12- आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। पुत्र से भी आपको विशेष लाभ मिलेगा। 
13- शनिदेव की उपासना करें, कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी। 
14- आपका अच्छा समय शुरु हो गया है। चिंताएं मिटेंगी, सुख-संपत्ति प्राप्त होगी। 
15- आर्थिक तंगी के कारण ही आपके घर में सुख-शांति नहीं है। एक माह बाद स्थितियां बदलने लगेंगी, धैर्य एवं संयम रखें।
Saturday, September 15, 2012

जेब व तिजोरी में होगा मनचाहा पैसा

देवी लक्ष्मी अभावों का अंत करती है। जीवन में कर्म, विचार और व्यवहार भी भावों से ही नियत होते हैं। जहां बुरी सोच नारकीय जीवन की ओर ले जाती है, तो अच्छी भावना या विचार अभावों का नाश कर वैभवशाली बनाते हैं। 
भाव और वैभव द्वारा जीवन में अभावों की खाई भरने के लिए ही देवी लक्ष्मी का स्वरूप वैभव लक्ष्मी का स्मरण शुभ माना गया है। शास्त्रों के मुताबिक देवी उपासना के किसी भी विशेष दिन जैसे अमावस्या, शुक्रवार, नवमी या नवरात्रि  की रात्रि में विशेष मंत्र से लक्ष्मी का ध्यान मनचाहे आनंद व समृद्धि देता है। 
फिर आज तो विष्णु भक्ति के विशेष काल अधिकमास के साथ अमावस्या का ही संयोग है। इसलिए जानिए वैभव लक्ष्मी की उपासना का आसान उपाय और मंत्र विशेष - 
- माता लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र की पूजा में खासतौर पर लाल चंदन, गंध, लाल वस्त्र, लाल फूल अर्पित करें। दूध के पकवानों या खीर का भोग लगाएं। 
- पूजा के बाद समृद्धि व शांति की इच्छा से इस वैभव लक्ष्मी मंत्र का यथाशक्ति जप करें -  
या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी। 
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥ 
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी। 
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥
- इस मंत्र जप के बाद माता लक्ष्मी की गोघृत दीप से आरती करें।
- माता लक्ष्मी से क्षमा प्रार्थना करें व हर अभाव का दूर करने की कामना करें। प्रसाद ग्रहण कर घर के द्वार पर एक दीप लगाएं।
Wednesday, March 21, 2012

अमावस्या-गुरुवार का संयोग - धन अभाव दूर करे शिव मंत्र के साथ यह खास उपाय

काल की मार से सबल को भी कमजोर बन तन, मन या धन की परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है। ऐसे वक्त में प्रेम और सहयोग ही सबसे बड़ी ताकत बन सकती है। किंतु अभाव में संयम की कमी परिवार में कलह और तंगहाली के हालात भी पैदा करते हैं। शास्त्रों के मुताबिक काल के नियंत्रक भगवान शिव हैं। शिव सत्य और प्रेम स्वरूप ब्रह्म के रूप में भी पूजनीय है। वहीं ज्ञानस्वरूप होने से वे जगतगुरु भी कहलाते हैं।
यही कारण है कि शिव भक्ति विपरीत समय में जीवन की नैय्या को पार लगाने वाली मानी गई है। बृहस्पति भी शिवकृपा से देव गुरु बने। जिनमें धन कामना सिद्धि के लिए अमावस्या के साथ गुरुवार के संयोग में शिव भक्ति ज्ञान, धन और शांति देने वाली मानी गई है।
कल अमावस्या-गुरुवार के संयोग में यहां बताया जा रहा है शिव उपासना का समृद्ध और कलहमुक्त जीवन जीने के लिए एक ऐसा सरल उपाय। जिसे आप चलते-फिरते दिन में किसी भी वक्त अपनाएं तो बहुत ही लाभ प्राप्त होगा। इससे ग्रह दोष शांति भी होगी।
यह उपाय है - विशेष मंत्र से शिव का ध्यान व पीपल की जड़ में दूध व काले तिल मिले जल का अर्पण। चूंकि पीपल वृक्ष में भगवान शिव का वास भी माना गया है। इसलिए कष्ट निवारण और दरिद्रता के शमन का यह अचूक उपाय माना गया है। जानें यह मंत्र और विधि -
- अमावस्या पर स्नान कर सफेद वस्त्र धारण करें।
- समीप स्थित किसी पीपल वृक्ष खासतौर पर देवालय के पीपल वृक्ष को प्रणाम कर गंध, अक्षत, फूल अर्पित करें।
- पूजा सामग्री अर्पित कर नीचे लिखें मंत्रों से पीपल को स्पर्श करें और शिव का स्मरण कर जल व तिल मिला जल पीपल की जड़ में चढ़ाएं -
पीपल स्पर्श करते हुए यह मंत्र बोलें, बाद पीड़ा व दरिद्रता नाशक शिव नाम मंत्र बोलें -
नेत्रस्पन्दादिजं दु:खं दु:स्वप्रं दुर्विचिन्तनम्।
शक्तानां च समुद्योगमश्र्वत्थ त्वं क्षमस्व मे।।
शिव मंत्र -
ॐ शर्वाय नम: (शर्व यानी कष्ट को हरने वाले)
- मंत्र स्मरण व जल अर्पण के बाद मिठाई का भोग लगा धूप, दीप से शिव आरती कर मानसिक, शारीरिक और आर्थिक कष्टों को हरने की विनती भगवान शिव से मन ही मन करें। पीपल में चढ़ाया थोड़ा सा जल घर में लाकर छिड़कें।

सारी तकलीफें दूर करेगा हनुमान पूजा का यह उपाय

श्री हनुमान संकटमोचक देवता हैं। माना जाता है कि पूर्ण आस्था और पवित्रता के साथ किसी भी रूप में हनुमान उपासना भक्त और उसके घर-परिवार पर आने वाले हर संकट को दूर करती है। खासतौर पर अमावस्या तिथि तो ग्रह पीड़ा, शांति, रोग, शोक दूर करने के लिए शिव या उनके अवतारों की आराधना के लिए बेहद मंगलकारी मानी गई है।
यही कारण है कि कल अमावस्या पर श्री हनुमान की पूजा का यहां बताया जा रहा छोटा-सा उपाय जीवन से शारीरिक, मानसिक या आर्थिक परेशानियों को दूर करने में सरल और असरदार माना गया है। जानिए, यह सरल उपाय-
- अमावस्या तिथि की सुबह स्नान और स्वच्छ यथासंभव लाल या सिंदूर रंग के वस्त्र पहन श्री हनुमान की पूजा करें।
- सिंदूर का चोला चढ़े श्री हनुमान की पूजा में सिंदूर, कुमकुम, लाल अक्षत, फूल व फल चढ़ाएं।
- इन पूजा सामग्रियों के अलावा विशेष रूप से सिंदूर लगे एक नारियल पर मौली या कलेवा लपेटकर श्री हनुमान के चरणों में अर्पित करें।
- नारियल को चढ़ाते समय श्री हनुमान चालीसा की यह चौपाई का पाठ मन ही मन करें -
जै जै जै हनुमान गौसाईं, कृपा करहु गुरु देव की नाई।
- श्री हनुमान से तन, मन या धन से जुड़े जीवन के हर संकट से रक्षा की प्रार्थना कर आरती व क्षमा प्रार्थना करें।

हर परेशानी का हल छिपा है इस पोटली में

क्या आपका व्यवसाय ठीक नहीं चल रहा है? या फिर कमाई से अधिक खर्च हो जाता है, या नौकरी में तरक्की नहीं मिल रही है? धन आकर खर्च हो जाता हो तो घबराइए बिल्कुल नहीं। तंत्र शास्त्र में ऐसे कई टोटके हैं जिनसे यह सभी समस्याएं तुरंत ही हल हो सकती है। यदि आपके साथ भी यही समस्याएं हैं तो नीचे लिखे टोटका करें-
टोटका
- किसी गुरू पुष्य योग और शुभ चन्द्रमा के दिन सुबह हरे रंग के कपड़े की छोटी थैली तैयार करें। श्रीगणेश के चित्र अथवा मूर्ति के आगे संकटनाशन गणेश स्तोत्र के 11 पाठ करें।
- तत्पश्चात् इस थैली में 7 मूंग, 10 ग्राम साबुत धनिया, एक पंचमुखी रूद्राक्ष, एक चांदी का रुपया या 2 सुपारी, 2 हल्दी की गांठ रख कर दाहिने मुख के गणेश जी को शुद्ध घी के मोदक का भोग लगाएं।
- यह थैली तिजोरी या कैश बॉक्स में रख दें। गरीबों और ब्राह्मणों को दान करते रहें। आर्थिक स्थिति में शीघ्र सुधार आएगा।
- 1 साल बाद नई थैली बना कर बदलते रहें।